फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एसआईआर फीडिंग के लिए लगाए 20 शिक्षक

Wed, 26 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। ब्लॉक में एसआईआर फीडिंग कार्य को तेजी देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 20 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। सभी शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठकर एसआईआर फार्म की ऑनलाइन फीड करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों की सूची जारी करते हुए तुरंत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी ने पत्र में लिखा कि 4 दिसंबर 2025 तक एसआईआर का काम पूरा किया जाना है। 20 विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लग जाने से अब शिक्षण कार्य भी प्रभावित होगा। बताया कि 52 बूथ उनके पास हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें