फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 साल पूर्ण करने पर भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की देखरेख में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस दौरान लोहिया अस्पताल के डॉ. गौरव मिश्रा एवं डॉ. स्वाति बाजपेई की देखरेख में सौरभ मिश्रा, अमित मिश्रा, गिरीश कुमार, परामर्शदाता सोहित कटियार, स्टाफ नर्स शिवा चौहान, लैब असिस्टेंट गौरव दुबे व शबनम, दीपक अवस्थी एवं संतराम ने व्यवस्था देखी।
इस मौके पर जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, मयंक गुप्ता, मुकेश राजपूत, अमल सिंह परिहार, अंकित गुप्ता, अजीत गंगवार भोले, सिद्धांत सिंह, पीयूष त्रिपाठी, पुष्पेंद्र राजपूत, सुशील श्रीवास्तव आदि 20 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, राजकुमार वर्मा, गोपाल सिंह, राजीव प्रताप सिंह, रामवीर सिंह चौहान, बविता पाठक, चित्रा अग्निहोत्री, ममता सक्सेना आदि मौजूद रहे।