फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चौकी प्रभारी हटे, 10 दरोगा इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने शनिवार रात चौकी प्रभारी मंडी समिति व सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी को चार्ज से हटा दिया। इसके साथ ही 10 दरोगा व एक दर्जन से अधिक सिपाहियों की तैनाती में फेरबदल किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डा.अनिल मिश्र ने जारी किए आदेश में मंडी समिति चौकी प्रभारी सूर्यभान सिंह को शहर कोतवाली, जबकि यहां तैनात श्वेता शर्मा को चौकी का चार्ज दिया है। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार गौतम को हटाकर पीआरओ (द्वितीय) बनाया है।

उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार दुबे को चौकी इंचार्ज बनाया है। इसके अलावा पुलिस कार्यालय में तैनात महिला दरोगा प्रतिभा बाजपेई को शहर कोतवाली, एंटी रोमियो प्रभारी पूनम जादौन को महिला थाने के एसएसआई का अतिरिक्त चार्ज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के दरोगा प्रदीप कुमार को कोतवाली कायमगंज, उदयवीर सिंह को जहानगंज, कायमगंज कोतवाली से दरोगा रामबाबू को मऊदरवाजा थाने, मेरापुर थाने के जयप्रकाश को कमालगंज थाना, शमसाबाद थाने के दरोगा रहीस खान को फतेहगढ़ कोतवाली, प्रशिक्षु दरोगा सुहेल खान को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं सात आरक्षी व छह प्रधान आरक्षियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

दो चौकी प्रभारी हटे, 10 दरोगा इधर से उधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें