फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर इसी सप्ताह 10 नई रोडवेज बसें चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले को जनरथ सहित मिलीं 10 बसों को इसी सप्ताह दिल्ली रूट पर चलने लगेंगी। इनमें दो बसें शहर से नवाबगंज व दो बसें मोहम्मदाबाद होते हुए दिल्ली जाएंगी। जबकि छह बसें कायमगंज होकर दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन


माघ मेला समाप्त होने को है। इससे परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधा की तैयारी शुरू कर दी है। दोपहर में इटावा क्षेत्र के नोडल अधिकारी श्यामबाबू, क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा व सर्विस मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने फतेहगढ़ स्थित रोडवेज वर्कशाप का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले को जनरथ सहित 10 नई बसें मिली हैं। इनमें नौ बसें कुंभ मेले में चल रही हैं। जो इसी सप्ताह यहां आकर दिल्ली रूट पर लगा दी जाएंगी। इनमें दो बसें फर्रुखाबाद से नवाबगंज, अचरा, अलीगंज होते हुए दिल्ली चलेंगी। जबकि दो बसें मोहम्मदाबाद, सराय से अलीगंज होते हुए दिल्ली पहुंचेंगी। जबकि शेष छह बसें कायमगंज होकर दिल्ली जाएंगी।

दिल्ली रूट पर चल रहीं पुरानी छह बसें हटाकर स्थानीय रूट पर लगाई जाएंगी। इससे डिपो की दिल्ली रूट पर जाने वाली 42 बसों के सापेक्ष 46 बसों का शेड्यूल हो जाएगा। कुंभ के बाद होली के मद्देनजर लंबे रूट पर बसों का शेड्यूल बढ़ाया जा रहा है। त्योहार पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान डिपो के संचालन प्रभारी गौरीशंकर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें