फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों को रेलवे अंडरपास में बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी बनकटी में ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास में आधा सैकड़ा से ज्यादा अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे पखना चौकी के सिपाही ने मवेशियों को छोड़ने को कहा तो ग्रामीण तैयार नहीं हुए। कोतवाली के इंस्पेक्टर ने जैसे तैसे समझाकर अन्ना मवेशियों को वहां से निकाला।
विज्ञापन

पखना रेलवे स्टेशन के पास ही गांव गढ़ी वनकटी के पास हाल ही में रेलवे ने एक अंडर पास का निर्माण कराया है। गुरुवार को गढ़ी वनकटी भाननगर, सुल्तान नगर, गुरऊ शादी नगर आदि कई गांव के लोगों ने पचास से ज्यादा अन्ना मवेशी घेर कर अंडर पास के नीचे कांटे आदि लगा कर बंद कर दिए। सूचना पर पखना चौकी के सिपाही सलीम मोहम्मद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने वहां से जानवर हटाने से साफ मना कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान व सचिव जानवरों को गोसदन में नहीं पहुंचाते हैं। उनकी फसलें खराब हो रही हैं। इसलिए पशुओं को नहीं हटाया जाएगा। सिपाही ने जानकारी कोतवाली में दी। इस पर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और बताया कि जल्दी ही अन्ना मवेशियों की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद कांटे आदि हटाकर करीब दो घंटे बाद पशुओं को वहां से निकाला गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गेहूं, आलू, सरसों की फसल अन्ना मवेशी खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें