फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई में इटावा बरेली-हाईवे पर बाइक सवारों को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया। चालक डंपर छोड़ कर भाग गया। ग्रामीणों ने हेल्पर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सकवाई के मजरा नगला बीच निवासी गोविंद वर्मा (18) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार शाम को वह घर आया था। मंगलवार को दोस्त अशर्फीलाल (22) व चंद्रभान (20) के साथ किसी काम से बाइक से मोहम्मदाबाद गया था। वापस आते समय सकवाई प्राथमिक विद्यालय के सामने उनकी बाइक को सामने से आ रहे खाली डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से गोविंद व अशर्फी को लोहिया अस्पताल भेज दिया। चंद्रभान को मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोविंद की हालात गंभीर बताई जा रही है। उधर, हादसा होते ही चालक मौके से भाग गया। हेल्पर भाग कर खेतों में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डंपर व बाइक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें