फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हो गया चीनी मिल का ऐश कलेक्शन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। चीनी मिल की उड़ने वाली राख को रोकने के लिए 1 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत का लगा बेट स्क्रर्बर प्लांट इसी वर्ष चालू हुआ था जो पूरी तरह बंद हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए पूना से तकनीकी टीम आ गई है।
विज्ञापन


किसान सहकारी चीनी मिल में कालक को रोकने के लिए ऐश कलेक्शन प्लांट लगाया गया था। इस प्लांट के लगने के बाद लोगों को लगा था कि इस वर्ष राख से राहत मिल जाएगी, लेकिन यह प्लांट कुछ दिन चलने के बाद इसकी मोटर खराब हो गई। तब से दूसरे प्लांट से कार्य चलता रहा। तीन दिन पहले दूसरे प्लांट का भी प्लंबर ब्लाक टूटने से दूसरा फैन भी बंद हो गया, जिससे क्षेत्र व नगर में राख की भरमार हो गई है।चीनी मिल की चिमनी से काला धुआं निकल रहा है। इससे लोग काफी परेशान हैं।

चीनी मिल प्रशासन से ऐश कलेक्शन प्लांट को सही करने के लिए पूना से टीम बुलाई है। गुरुवार को पूना से एक तकनीकी टीम मिल परिसर पहुंची और प्लांट को सही करने में जुट गई। मिल प्रशासन ने बताया कि टीम कार्य में जुटी है। एक दो दिन में दोनों प्लांट सही कर लिए जाएंगे। मरम्मत के दौरान मिल में तीन घंटे के लिए पेराई कार्य बंद करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें