फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादी जायके के साथ मिलेगा फास्टफूड का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेले में इस बार फर्रुखाबादी जायके के साथ फास्टफूड का भी मजा ले सकेंगे। इसके लिए पहली बार मेले में फूड कोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका टेंडर भी हो गया है। फूड कोर्ट बनने से इस बार लोग लजीज व्यंजनों का मजा मेले में लेंगे।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद का रामनगरिया मेला 21 जनवरी से शुरू हो रहा है। प्रशासन इसकी तैयारी में जोरों से लगा है। इस बार मेले को ज्यादा भव्यता देने की तैयारी है। इसके चलते मेले में कुछ नई चीजों को जोड़ा गया है। पहली बार रामनगरिया मेले में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शो में लेजर लाइट आदि के माध्यम से लोगों को गंगा आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रामनगरिया मेले में एक विकास प्रदर्शनी लगाई जाती है। यह शुरुआती दस दिन के बाद खत्म हो जाती है। इसके बाद यह जगह खाली रहती है।

इसी जगह का उपयोग इस बार फूड कोर्ट बनाने में किया जा रहा है। इस फूड कोर्ट में फर्रुखाबाद की पापड़ी, भुने आलू, नमकीन और गजक के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही कोर्ट में लोगों को साउथ इंडियन, कॉटीनेंटल आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। इसका टेंडर भी डेढ़ लाख रुपये का हो गया है।
विज्ञापन


एक करोड़ रुपये के हो गए टेंडर
रामनगरिया मेले के लिए दुकानों, पार्किंग व अन्य गतिविधियों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। लगभग एक करोड़ रुपये के टेंडर हुए हैं।

वर्जन
एसडीएम सदर अमित आसेरी ने बताया कि इस बार रामनगरिया मेले को ज्यादा भव्य करने का प्रयास किया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। पहली बार मेले में लेजर शो व फूड कोर्ट की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें