फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक चुनाव को अंतिम सूची जारी

विज्ञापन
जिला कोआपरेटिव बैंक फतेहगढ़ में अंतिम सूची के इंतजार में बैठे आपत्तिकर्ता। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
14 डायरेक्टरों का चुनाव करेंगे 188 मतदाता
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला सहकारी बैंक फतेहगढ़ की प्रबंध कमेटी के 14 डायरेक्टरों का चुनाव 188 मतदाता करेंगे। बुधवार को आपत्तियों का निस्तारण करने के साथ निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सूची जारी कर दी। गुरुवार को प्रबंध कमेटी सदस्य पद के लिए नामांकन किए जाएंगे।
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के 14 डायरेक्टरों का चुनाव 29 जून को होना है। 30 जून को सभापति व उपसभापति चुने जाएंगे। सहकारी बैंक की ओर से 22 जून को जारी हुई अनंतिम सूची में 163 समितियों के 773 मतदाताओं के नाम प्रदर्शित किए गए थे। मंगलवार को अनंतिम सूची पर 16 लोगों ने आपत्ति दाखिल की।
विज्ञापन

बुधवार को निर्वाचन एडीएम विवेक श्रीवास्तव जिला कोआपरेटिव बैंक फतेहगढ़ पहुंचे। उन्होंने आपत्तियों का अवलोकन किया। इसमें आठ आपत्तियां स्वीकार की गईं, जबकि शेष निरस्त कर दी गईं। समितियों की वसूली, जमा शेयर कैपिटल व बकाया के आधार पर आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस बीच आपत्ति दाखिल करने वाले तत्कालीन संचालक दिगंबर सिंह यादव, रामेंद्र सिंह कटियार, नरेश चंद्र, देवप्रकाश पालीवाल, अविनाश कुमार द्विवेदी, चंद्रशेखर दुबे, दिनेश चंद्र मिश्र, आनंद किशोर दुबे आदि कोऑपरेटिव बैंक में बैठकर अंतिम सूची का इंतजार करते रहे। देर शाम जारी अंतिम सूची से 585 मतदाता और 123 समितियां बाहर कर दी गईं। इससे अब 14 डायरेक्टरों के भाग्य का फैसला 40 समितियों के 188 मतदाता 29 जून को करेंगे। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के लिए अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें