फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने एमडीएम का दो साल का रिकार्ड किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने मंगलवार को दो इंटर कालेज का निरीक्षण किया। एक विद्यालय में उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर कर दो शिक्षक विद्यालय से चले गए थे। इनका वेतन रोक दिया गया और दूसरे विद्यालय में एमडीएम बनता नहीं मिला। फर्जीवाड़ा होने की आशंका पर दो साल का रिकार्ड तलब किया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



आदर्श इंटर कालेज रानूखेड़ा का जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। इसमें सहायक अध्यापक जगमोहन, स्वराजवीर हस्ताक्षर कर चले गए थे। एक शिक्षक विद्यालय नहीं आए थे। दो कर्मचारी भी विद्यालय से अनुपस्थित थे।


विद्यालय में छात्र संख्या बहुत कम थी। डीआईओएस ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोक दिया और अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी के निरीक्षण में डीआईओएस को 13 विद्यार्थी मिले। स्टाफ की इस विद्यालय में कमी है।
विज्ञापन



विद्यालय में एमडीएम नहीं बना था। एमडीएम में फर्जीवाड़ा होने की आशंका पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से एमडीएम खाद्यान्न, कन्वर्जन कास्ट कितनी मिली और कितनी खर्च हुई। इसका दो साल का लेखा जोखा मांगा है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



डीआईओएस ने एमडीएम का दो साल का रिकार्ड किया तलब

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें