फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीसीए अंडर-16 के ट्रायल में दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त स्टेडियम में सोमवार से यूपीसीए के अंडर-16 के ट्रायल लिए गए। इसमें पहले दिन 28 खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए कुल 84 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन 14-14 खिलाड़ियों की टीम बना कर ट्रायल लिया गया। तीन दिन तक इसी तरह से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अंतिम दिन टीमें बना फाइनल चयन किया जाएगा। इसमें सेलेक्ट होने वाले 15 खिलाड़ियों को जोनल ट्रायल में भेजा जाएगा।

यूपीसीए के अंडर-16 के ट्रायल के लिए आए खिलाड़ियों में गेंदबाजों की कमी नजर आई। 84 में से 52 खिलाड़ी बल्लेबाज और 22 गेंदबाज हैं। ऐसे में ट्रायल ले रहे एसोसिएशन के सचिव को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें एक ही गेंदबाज से कई ओवर तक गेंदबाजी करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल मोहिद की बल्लेबाजी रही शानदार
दूसरी पारी के ओपनिंग बल्लेबाज अब्दुल मोहिद ने स्टेडियम के चारों ओर जबरदस्त स्ट्रोक खेले। 50 रन की पारी के दौरान चार चौके लगाए। बाद में उन्हें नॉट आउट ही वापस बुला लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें