फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी से वापस जाते समय सड़क के किनारे खड़े पोल से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कायमगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार दोनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी रोहित (20) पुत्र ज्ञानदास कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बनी स्थित रिश्तेदारी में शुक्रवार को गया था। वहां से देर रात वह जनपद बदायूं के उसैत निवासी रिश्तेदार सुरेंद्र के साथ वापस घर जा रहा था। कंपिल व कायमगंज के बीच गांव रायपुर के पास सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर से गुजरी यूपी 100 पुलिस ने दोनों युवकों को पड़ा देखा तो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंची। हालत नाजुक होने की वजह से रोहित को रेफर कर दिया गया।

इस पर पुलिस उसे देर रात लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है। सूचना पर रोहित के परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वह चीत्कार मच गया। रोहित की मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके एक छोटा भाई निखिल है। इसके अलावा तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें