फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारखानों में होता मिला काम, रंगीन पानी का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तमाम प्रयासों के बाद भी वस्त्र छपाई कारोबारी अपनी हठधर्मिता छोड़ने को तैयार नहीं हैं। यह नजारा गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को छापेमारी में देखने को मिला। अंगूरीबाग में कई कारखाने चलते मिले। गेट न खोलने पर टीम ने कारखाने से निकल रहे पानी का सैंपल नाली से लिया। अमेठी जदीद में टीम को कपड़े सूखते मिले। टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रयागराज में कुंभ को लेकर शासन ने वस्त्र छपाई उद्यमियों को कारखाने बंद रखने के आदेश दे रखे हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान के साथ कई जगह छापेमारी कर कारखानों को बंद करवा दिया था। कई कारखानों के बिजली कनेक्शन भी कटवाए गए थे। पर, कारखाना मालिक चोरी-छिपे कारखाना चला रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार तड़के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता डॉ. एके माथुर ने टीम के साथ अंगूरीबाग मोहल्ला में छापेमारी की। यहां टीम को कई कारखाने चलते मिले। टीम ने कारखाना खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद टीम अमेठी जदीद मोहल्ला पहुंची, जहां मैदान में कपड़े सूखते हुए मिले।

सहायक अभियंता डॉ. एके माथुर ने बताया कि अंगूरीबाग में दो-तीन कारखाने चलते हुए पाए गए, लेकिन किसी भी कारखाना मालिक ने गेट नहीं खोला। नाली से रंगीन पानी का सैंपल लिया गया है। अमेठी जदीद में प्रिंटेड कपड़ों की धुलाई कर उन्हें मैदान में सुखाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान काम करने वाले मजदूर भाग गए। कारखाना मालिकों को हिदायत दी गई है कि अबकी बार छापेमारी में कारखाना चलता पाया गया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि अंगूरीबाग में कई कारखाने लगातार चल रहे हैं। उन्होंने अपना काम बंद नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें