फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता अन्ना जानवर लेकर निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। चेतावनी के बावजूद अन्ना जानवर न पकड़े जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेता इन्हें ब्लाक कार्यालय ला रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामलीला मैदान में अन्ना जानवरों को रोक लिया। पुलिस ने अन्ना जानवरों को सिरौली खेड़ा स्थित गोशाला में भिजवाया है।
विज्ञापन



भाकियू नेताओं ने बीते दिनों चेतावनी दी थी कि अन्ना जानवरों को न पकड़ा गया तो शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय में इन्हें लाकर प्रदर्शन करेंगे। चेतावनी के अनुसार किसान नेता अन्ना जानवरों को लेकर ब्लाक कार्यालय के लिए कूच कर गए। जानकारी पर एसडीएम कायमगंज अनिल कुमार, नवाबगंज एसओ जयंती प्रसाद, कोतवाल दधिबल तिवारी और एसओ नवाबगंज रविंद्रनाथ यादव फोर्स के साथ ब्लाक कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य से मोबाइल पर बात कर अन्ना जानवरों को रामलीला मैदान में इकट्ठा करवाया। एसडीएम ने यहां से अन्ना जानवरों को गोशाला भिजवाया।


किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि एक माह में अन्ना जानवरों को न पकड़वाया गया तो जिले भर के अन्ना जानवरों को पकड़कर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम ने बताया कि चारागाह के लिए जमीन चिहिन्त कर ली गई है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत जोशी, विष्णु, वीनू और राजू आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान नेता अन्ना जानवर लेकर निकले
जानकारी पर पुलिस ने रामलीला मैदान में रोके, सिरौली खेड़ा स्थित गोशाला भिजवाए गए पशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें