फोटो-16, मृतक विपिन पाल। स्रोत परिजन
- फोटो : reasi news
जहानगंज। टेंपो मालिक की डांट से क्षुब्ध होकर चालक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव महरुपुरखार निवासी विपिन पाल (44) टेंपो चलाता था। शनिवार को उसका शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों ने बताया कि विपिन छिबरामऊ से गुरसहायगंज मार्ग पर टेंपो चलाता था। टेंपो छिबरामऊ निवासी एक युवक का था, जिसे वह किराये पर लेकर चलाता था।
कुछ दिन पहले टेंपो टकरा गया था, जिस पर टेंपो मालिक ने घर आकर विपिन को हड़काया था। इसी को लेकर विपिन तनाव में रहने लगा था। संभवत: इसी के चलते विपिन ने आत्महत्या कर ली।
उधर, शव देख मां गुड्डी देवी, पत्नी पूनम, पुत्र शिवेंद्र (22), रजत (15) व पुत्री दीक्षा (18) का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष राजेश रॉय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि परिजन टेंपो मालिक पर विपिन का उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने पर टेंपो मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो-16, मृतक विपिन पाल। स्रोत परिजन- फोटो : reasi news