फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन में उपकरण जलने से 18 उपकेंद्र रहे ठप, आधे जिले में रहा बिजली संकट

विज्ञापन
भोलेपुर स्थित 132केवी उपकेंद्र में मरम्मत करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
18 उपकेंद्र ठप, आधे जिले में शाम तक गुल रही बिजली
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगापार क्षेत्र के 33 केवी के तार आपस में टकराने से ट्रांसमिशन में आए फाल्ट से मंगलवार को इंसुलेटर, डिस्क, तार व अन्य उपकरण जल गए। इससे जिले के 18 विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। शहर समेत आधे जिले की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में बेहाल रहे। 11 घंटे बाद शाम चार बजे के करीब उपकरण बदलने पर उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
भोलेपुर-बेवर रोड फतेहगढ़ स्थित ट्रांसमिशन से शहरी क्षेत्र के सात, गंगापार क्षेत्र के चार, कमालगंज, जहानगंज क्षेत्र के करीब 18 विद्युत उपकेंद्रों को बिजली दी जाती है। मंगलवार सुबह करीब 5.10 बजे गंगापार क्षेत्र के 33 केवी के तार हवा में आपस में टकरा गए। इससे ये चिपक गए। इस फाल्ट से ट्रांसमिशन में जोरदार धमाके साथ तारों में आग लग गई।
विज्ञापन

एसएसओ कमलेश सिंह आवाज सुनकर घबरा गए। वे कार्यालय से बाहर निकले तो तार जल रहे थे। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने बिजली बंद कराकर तारों में लगी आग पर काबू पाया। इंसुलेटर, तार व अन्य उपकरण जलने से जिले के 18 उपकेंद्रों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई। ट्रांसमिशन व वितरण खंड के अधिकारी खराब हुए उपकरणों को बदलवाने में जुट गए।
इस फाल्ट से पूरे शहर समेत आधे जिले की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से उपभोक्ता गर्मी से बेहाल रहे। शाम को चार बजे उपकरण बदलने के बाद उपकेंद्रों को ट्रांसमिशन से बिजली मिली। तब शहर समेत ग्रामीण इलाकों की बिजली चालू हो सकी। एक्सईएन ट्रांसमिशन उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से यह समस्या पैदा हुई थी।
विज्ञापन

इनवर्टर दे गए जवाब, सरकारी दफ्तरों में रहा अंधेरा
फर्रुखाबाद। दिन में कई घंटे बिजली न आने से इनवर्टर जवाब दे गए। इससे शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोग गर्मी से बेहाल रहे। सरकारी दफ्तरों में इनवर्टर के बंद होने से अंधेरा बना रहा और कर्मचारी गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें