फर्रुखाबाद/कमालगंज। मुख्यमंत्री ग्राम योजना के अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 सड़कें बनाई जाएंगी। प्रदेश शासन से इसके लिए 30 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। चालू वित्तीय वर्ष में ही इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने की सौगात मिल जाएगी।
जिले के गांवों से जुड़े प्रमुख मार्गों के नवनिर्माण संबंधी मांग को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने मार्गों के नवनिर्माण, मिसिंग लिंक व पुनर्निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ 20 लाख 67 हजार रुपये की लागत वाली पांच सड़कें स्वीकृत हुई हैं। इनमें उस्मानगंज से नौगवां संपर्क मार्ग 311.53 लाख, करमचन्द्रपुर से जहानगंज मोहम्मदाबाद मार्ग 187.04 लाख, एसडी इंटर कॉलेज से पाहला होते हुए ककरैया संपर्क मार्ग 234.90, मुरहास कन्हैया से गौतम बुद्ध विद्यालय होते हुए मतापुर मार्ग 127.05 नंदसा से दौदापुर संपर्क मार्ग 160.15 लाख की लागत से बनेगा। चालू वित्तीय वर्ष में ही काम पूरा होगा।
इसके अलावा अमृतपुर विधानसभा में जनैया सठैया लगुनावटी मार्ग, सरैया तेजपुर मिसिंग लिंक मार्ग, पुठरी मंदिर से सिकंदरपुर नगला विनायक, विलापुर नौसारा तर्कहटा मार्ग, पखना रेलवे स्टेशन राजेंद्रनगर भूड़नगरिया, एसएच 163 से चांदपुर मार्ग, महमदपुर गढ़िया संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। वहीं, फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में बीसलपुर महमदपुर मार्ग, शिकारपुर संपर्क मार्ग, महलई राजारामपुर संपर्क मार्ग, नवाबगंज बरौन से शमशेरनगर, गुचलियाई फरीदपुर मार्ग, आरआरसी सेंटर से गुचलियाई संपर्क मार्ग का भी निर्माण होगा। सबसे अधिक लागत 3.115 करोड़ से भोजपुर विधानसभा की उस्मानगंज से नौगवां की सड़क बनेगी।