फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 17810 वोटर जोड़े गए

Tue, 18 Mar 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में 17810 नए वोटर जोड़े गए हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से बूथ लेबल एजेंटों की सूची मांगी है।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीति दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली में नाम शामिल कराने के लिए चार अर्हता तिथि एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई, एक अक्तूबर निर्धारित हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का फार्म-6 भरवाकर उन्हें निर्वाचक नामावली में शामिल किया जाता है। इसके तहत 17810 नये मतदाता जोड़े गए। जबकि मृतक, शिफ्टेड व डुप्लीकेट 8690 मतदाताओं के नाम हटाए गए।
आठ जनवरी से 17 जनवरी तक 1835 नये मतदाता बने व 235 घटाए गए। निर्वाचक नामावली को शुद्ध किये जाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट बनाकर सूची मांगी है। जिलाधिकारी के पूछने पर सभी प्रतिनिधियों ने न तो कोई शिकायत की और न ही आपत्ति जताई। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद गौतम, सपा उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्षजितेंद्र सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार कटियार, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से वरुण त्रिपाटी, अपना दल एस से रिंकू कटियार व भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें