फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का झंडा लगी कार प्रचार करते पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान उड़नदस्ते ने कांग्रेस का झंडा लगी कार को प्रचार करते पकड़ लिया। चालक ने हरदोई से ली गई परमीशन दिखाई। उड़नदस्ता ने आचार संहिता उल्लंघन में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



उड़नदस्ता प्रभारी बाईपास रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां कांग्रेस का झंडा लगी कार आई। टीम ने कार को रोककर परमीशन दिखाने को कहा। चालक ने हरदोई जिले से ली गई परमीशन दिखाई।

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद चुनाव लड़ रहे हैं। हरदोई की परमीशन पर कायमगंज क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का दोषी मानते हुए टीम ने कार को पकड़कर कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन


उड़नदस्ता प्रभारी की तहरीर पर चालक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया हरदोई की परमीशन पर कायमगंज में कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार नहीं कर सकता है। इसलिए कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस का झंडा लगी कार प्रचार करते पकड़ी

हरदोई की दिखाई परमीशन, चालक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें