फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमुक्खी के हमले से युवक पेड़ से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के पचपुखरा में पीपल के पेड़ पर लगे शहद के छत्ते को तोड़ते समय मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरे युवक की लोहिया अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने प्रदीप शाक्य(40) पुत्र दीनदयाल शाक्य रहते थे। प्रदीप शाक्य के पचपुखरा के पास खेत है। खेत के पास ही बरमदेव का स्थान है और वहां विशाल पीपल का पेड़ लगा है। पीपल के पेड़ पर काफी बड़ा मधुमक्खी का छत्ता लगा है। बताते हैं कि प्रदीप शाक्य शुक्रवार को पीपल के पेड़ पर चढ़कर छत्ते से शहद लेने गए थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने प्रदीप शाक्य पर हमला कर दिया। हमले से प्रदीप पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद मधुमक्खियां उनके शरीर पर लिपटीं रहीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके परे पहुंचे और जैसे-तैसे प्रदीप शाक्य के शरीर से मधुमक्खियां हटाईं। सूचना पर प्रदीप के परिजन भी पहुंच गए और उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्रदीप शाक्य को मृत घोषित कर दिया गया। शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। प्रदीप के पांच बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें