फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के अभिलेख उपलब्ध न कराने पर प्रबंधक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल जनैया-सठैया में तैनात सहायक अध्यापिका रामदेवी के शैक्षिक अभिलेख मुहैया न कराने पर बीएसए ने विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही 31 जनवरी अभिलेख उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसिंह ने लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल जनैया सठैया के प्रबंधक श्रीकृष्ण वर्मा को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा कि रामदेवी द्वारा सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए दिए गए आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए गए बीएड अंकपत्र की प्रमाणित पठनीय छायाप्रति मांगी गई थी। जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। यह आदेश की अवहेलना की श्रेणी में आता है।

इसलिए 31 जनवरी तक शिक्षिका की बीएड अंकपत्र, इसके अलावा अन्य शैक्षिक, प्रशिक्षण योग्यताओं के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति सत्यापन के लिए कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए। आदेश की अवहेलना के संबंध में स्पष्टीकरण दिया जाए। यदि 31 जनवरी तक शैक्षिक अंकपत्र व स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें