संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने डेयरी संचालक से 17 हजार की नकदी व मोबइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद घटनास्थल कायमगंज का बताकर पल्ला झाड़ लिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के क्षेत्र के गांव मुरैठी निवासी सनी यादव डेरी चलाता है। सनी शनिवार शाम बाइक से नवाबगंज क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर से बाइक से फैट मशीन लेने के लिए जा रहा था। जब वह गांव रशीदपुर के पास पहुंचा, तभी दो बाइकों से चार बदमाश पीछे से आए। ओवरटेक करके उसकी बाइक रोक ली। एक बदमाश ने उसके तमंचा लगा दिया और जेब में रखे 17 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विरोध करने पर सनी के साथ मारपीट भी की। चारों बदमाश बाइकों पर बैठकर भाग गए। सनी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर घटनास्थल कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का होना बताया। सनी ने बताया कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका मोबाइल व नगदी लूट ली है। इस मामले में नवाबगंज में सूचना दी है। घटनास्थल कायमगंज बताया गया है। वहां तहरीर देगा।