फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 17 लोग जख्मी

Thu, 28 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में 17 लोग घायल हो गए। कुछ घायलों को लोहिया और कुछ को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


 गुरुवार को कायमगंज से पिकप सवारियां लेकर शहर की ओर आ रही थी। जब यह पिकप गांव शुकरुल्लापुर के पास से गुजर रही थी। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक का पिकप में कट लग जाने से पिकप में बैठी सवारियां घायल हो गई।

इस हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। यात्रियों ने ट्रक की हवा निकाल दी। इस घटना में कायमगंज के गांव पम्मी नगला निवासी प्रमोद कुमार, उनकी मां सुदामादेवी, पिता ओमप्रकाश, थाना शमसाबाद के गांव रोशनाबाद निवासी मायादेवी, आलोक, रामवीर, सुनीतादेवी घायल हो गईं। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


यहां पर प्रमोद को भर्ती कर लिया गया। जबकि अन्य का उपचार कर छोड़ दिया गया। उधर, कसबा जहानगंज निवासी योगेशचंद्र दुबे बुधवार को बाइक से रिश्तेदारी में अमृतपुर जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं पहने थे।

जब वह पांचालघाट पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। उसी समय मैजिक की चपेट में आकर घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में उपचार  कराने के बाद कोतवाली पुलिस को  तहरीर दी। उधर, थाना मेरापुर के गांव सिरसंडा निवासी अरविंद कुमार और रिश्तेदार गांव हंसापुर निवासी ब्रजेश बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए।

घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन उसे लेकर चले गए। उधर, जिला मैनपरी थाना बेवर के गांव तिगुआ निवासी सीटू और मोहम्मदाबाद के गांव घुरुआ नगला निवासी रविकुमार सड़क हादसे में घायल हो गए। इनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, मोहम्मदाबाद के गांव गढ़ी निवासी करीना पुत्री सुमेर सड़क हादसे में घायल हो गई। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन करीना को प्राइवेट अस्पताल ले गए। उधर, कायमगंज में कोतवाली क्षेत्र के गांव हंसापुर गौराई निवासी ब्रजेश कुमार अपने साथी नन्हे लाल के साथ बाइक से जहानगंज जा रहे थे।

तभी दमदमा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों लोग गंभीर घायल रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ब्रजेश हेलमेट नहीं लगाए थे।

उधर, कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी सूरज दत्तू नगला से टेंट का सामान ट्रैक्टर पर लादकर अपने गांव जा रहे थे। कायमगंज रेलवे स्टेशन के पास वह अचानक ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गए।

आसपास के लोगों  ने सूरज को सीएचसी में भर्ती कराया। उधर,  नगर के मोहल्ला झील निवासी नवाबशेर अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। मोहल्ले में ही बाइक फिसलने से नवाब शेर घायल हो गए। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। नवाब शेर हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें