फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिडिल पास छात्राएं हॉस्टल में रहकर कर सकेंगी आगे की पढ़ाई

Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण करते सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी राजीव मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बॉ विद्यालय से मिडिल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन छात्राओं को भी अब हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शासन की ओर से 1 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर हॉस्टल बनाए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में कमालगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कायमगंज और राजेपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को वहीं रहकर शिक्षा प्राप्त करनी होती है। सरकार द्वारा इन छात्राओं को खाने पीने की व्यवस्था के साथ ही प्रतिमाह 100 रुपये स्टाईपेंड राशि दी जाती है। इसके  लिए वार्डन और छात्राओं के खाते खुलवाने पड़ते हैं।

स्टाईपेंड की राशि सीधे खातों में भेजी जाती है। बॉ विद्यालय से कक्षा 8 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं को घर वापस जाना पड़ता है। कक्षा 8 पास करने के बाद छात्राओं के घरवालों को रहने खाने और पढ़ाई की चिंता सताने लगती थी। सरकार इसके लिए अब इन छात्राओं के लिए 50 कमरों का हॉस्टल बनवा रही है। लगभग 1 करोड़ 77 लाख की लागत से हॉस्टल तैयार होगा।
विज्ञापन


इस हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को निकटतम कॉलेज में दाखिला लेना पड़ेगा। हॉस्टल के संचालन के लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। हॉस्टल के लिए कायमगंज, अमृतपुर, राजेपुर, रजलामई में अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया है तथा संबंधित एसडीएम से भी रिपोर्ट मांगी है।

कायमगंज एसडीएम ने हॉस्टल के लिए जमीन न होने की रिपोर्ट विभाग को भेज दी है। बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान के सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी राजीव मिश्रा ने कमालगंज के गांव बीबीपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। राजीव मिश्रा ने बताया कि एक  हॉस्टल रजलामई में बन रहा है।

अगला हॉस्टल कमालगंज में बनवाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से विभाग को बजट मुहैया करा दिया गया है। जल्द ही हॉस्टल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि यह भारत सरकार की तरफ से गरीब तबके के लिए अनमोल उपहार साबित होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें