फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जांच न करने वाले 17 सीएचओ कार्रवाई के घेरे में

Sun, 12 Jan 2025 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नवाबगंज क्षेत्र में तैनात 17 सीएचओ जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने 20 दिन में 20 मरीजों की भी जांच नहीं की। इस पर सीएचसी प्रभारी ने इन सीएचओ को कार्य में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


एनसीडी कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की बीपी, शुगर आदि जांचें कर ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग करने के आदेश हैं। जांच की जिम्मेदारी सीएचओ को सौंपी गई है। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में 27 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर सीएचओ व एएनएम की तैनाती है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. लोकेश शर्मा ने ई-कवच पर पिछले 20 दिनों में एनसीडी स्क्रीनिंग की समीक्षा की। इसमें सीएचओ की पोल खुलकर सामने आ गई। कनासी, गुठिना व ज्योना के सीएचओ ने एक व्यक्ति की भी जांच नहीं की। आठ सीएचओ दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, जबकि चार सीएचओ 20 जांच तक सीमित रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा एक ने 24 व एक ने 54 लोगों की जांच की। वहीं बेहतर काम करने वाले दो सीएचओ में एक ने 154 व दूसरे ने 287 लोगों की जांच कर रिकार्ड बनाया। नवाबगंज सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा ने बताया कि बेहद कम स्क्रीनिंग करने वाले 17 सीएचओ को अंतिम चेतावनी दी गई है। काम में सुधार न हुआ तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम को भी सुधार की चेतावनी दी है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें