फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से रहेंगे मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की परीक्षाओं और मूल्यांकन में किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो सके इसलिए लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 में महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा। इस कारण महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने लोकसभा चुनाव 2019 में ड्यूटी से मुक्त रखने की शासन से मांग की थी।

शासन के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने महाविद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी न लगाने का आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि यह निर्णय परीक्षाओं को सकुशल कराने और परीक्षा परिणाम तैयार करने की कार्रवाई में किसी प्रकार का अवरोध पैदा न हो इसलिए लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी हो सके। इस आदेश से महाविद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी खुश हैं।

महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से रहेंगे मुक्त

शासन ने परीक्षाओं और मूल्यांकन को लेकर जारी किया आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें