फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने आगरा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका पहला मुकाबला मेजबान फर्रुखाबाद व आगरा टीम के बीच खेला गया। इसमें फर्रुखाबाद की टीम ने आगरा को 2-1 से मात दी।
विज्ञापन


इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह ने किया। पहले मैच में फर्रुखाबाद की टीम ने आगरा को 2-1 से हराया। आगरा की टीम की ओर से फरहान ने एक और फर्रुखाबाद की ओर से दीपक और रवि ने एक-एक गोल किए।

इसके बाद खेले गए दूसरे मैच में बरेली ने शाहजहांपुर को 6-2 से रौंद दिया। मुरादाबाद और यंग्सटर्स बरेली के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। इसमें दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक एक गोल से बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान मुजीबुल्लाहा खां, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल, डा. युवराज सिंह, सर्वेंद्र सिंह, कलाम आजाद समेत हॉकी समिति के सदस्य मौजूद रहे। खेल शुरू होने से पहले मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों व दर्शकों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए 42 जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा।

स्वर्गीय ब्रह्मदत्त स्टेडियम में खेला जा रहा राज्यस्तरीय आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट हॉकी समिति करवा रही है। यह समिति का पहला टूर्नामेंट हैं। लेकिन माइक पर बार बार इसे तीसरा टूर्नामेंट बताया गया।

जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह इससे पहले दो राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं फर्रुखाबाद हॉकी एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई थी। हॉकी एसोसिएशन के सचिव अवनींद्र ने बताया कि हॉकी एसोसिएशन का इस से कोई लेना देना नहीं है। तीसरा टूर्नामेंट बताना गलत है।
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में मेजबान ने आगरा को हराया

राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मुकाबले हुए
फर्रुखाबाद और बरेली ने अपने अपने मैच जीते
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें