फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर की डिस्प्ले में छेद बता लगा दिया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग के मीटर खंड के अफसरों के भी खेल निराले हैं। उपभोक्ता ने जब ठेकेदार की बात नहीं मानी तो जेई ने सीलिंग प्रमाण पत्र पर मीटर की डिस्प्ले में छेद दिखा दिया। इससे करीब 50 हजार रुपये जुर्माना होने से उपभोक्ता बिजली विभाग का बकायेदार हो गया। अब वह बिल को ठीक करवाने के लिए अफसरों के पास चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी रामप्रकाश ने मीटर खंड के सहायक अभियंता को दी शिकायत में कहा कि वह हर माह अपना बिजली बिल जमा करता है। मीटर खराब होने पर उसको बदलवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 23 दिसंबर 2017 को एक ठेकेदार के कर्मचारी ने उसके घर पर बाहर दीवार पर लगे मीटर को उखाड़ कर दूसरा मीटर लगा दिया। मीटर लगाने का कोई कागज नहीं दिया गया।

ठेकेदार ने उससे कई बार संपर्क किया और मिलने को बुलाया, वह मिलने नहीं गया। बिल न आने पर अफसरों से शिकायत की। तब उसने मीटर खंड से सीलिंग प्रमाण पत्र निकलवाया और उसको कंप्यूटर पर अपलोड करने को दिया। इसके बाद जनवरी 2019 में करीब 64 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया। इसकी शिकायत करने पर पता चला कि मीटर विभाग के जेई ने उखाड़े गए मीटर की डिस्प्ले में छेद करने का आरोप लगाकर जुर्माना करने की रिपोर्ट वितरण खंड शहरी को भेजी थी। जिससे उस पर जुर्माना किया गया। जबकि सीलिंग प्रमाण पत्र पर सहायक अभियंता के हस्ताक्षर भी नहीं कराए गए।
विज्ञापन


सहायक अभियंता मीटर राजवीर ने बताया कि उनको इसकी कोई जानकारी नहीं है। उपभोक्ता ने सीलिंग दिखाई थी, उसमें उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि मीटर खंड के जेई की जो रिपोर्ट आई, उसी के आधार पर जुर्माना किया गया। जेई का तबादला हो चुका है। जुर्माने की संस्तुति किस कारण जेई ने की, यह वही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें