फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में व्यापारी सहित 16 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी समेत 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 16 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। यह सभी संक्रमित शहर व बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3989 हो गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला बजरिया निवासी महिला, गंगानगर कालोनी निवासी महिला, लालगेट ठंडी सड़क निवासी व्यापारी, बढ़पुर निवासी महिला, साहबगंज निवासी युवक, पलरिया निवासी पटेल पार्क निवासी अधेड़ कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी अधेड़, नवदिया निवासी दंपति, फौजी कालोनी निवासी महिला, भोलेपुर निवासी युवक व जेल कैंपस निवासी युवक भी कोरोना की चपेट में आ गया। इसके अलावा गांव नगला रघौल बहोरिकपुर निवासी अधेड़ व अजमतपुर निवासी महिला भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन

जिले में अब तक 3989 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3704 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 59 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 226 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें