फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पहुंचे सांसद

विज्ञापन
लोहिया महिला अस्पताल परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद मुकेश राजपूत। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मिथलेश समेत 1582 ने लगवाया टीका
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/कायमगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल समेत 1582 लोगों ने शनिवार को अलग-अलग अस्पतालों में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। टीकाकरण करवा चुके सांसद मुकेश राजपूत ने लोहिया अस्पताल में लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
जिले के 31 सरकारी अस्पताल में शनिवार को टीकाकरण किया गया। कायमगंज सीएचसी पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल समेत 28 बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। यहां 45 से 59 वर्ष आयु के 24 लोगों ने भी टीका लगवाया। 17 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा सांसद मुके श राजपूत सुबह 10 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक घंटे रुककर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। सांसद से प्रेरित होकर कई बुजुर्गों ने टीका लगवाया और दूसरे को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि लोगों को प्रेरित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। जिस तरह घर-घर जाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं उसी तरह टीकाकराण के लिए भी काम किया जाएगा। कार्यकर्ता लोगों को टीकाकरण के लिए अस्पताल तक ले जाएंगे। शनिवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के 878, बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के 559 समेत 1582 लोगों को टीका लगवाया। 20 लोगों ने टीके का दूसरा डोज लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें