फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुल्क ट्रांजेक्शन के झमेले में कई छात्रों का बीएड में नहीं हो पा रहा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड दाखिले के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया कई छात्रों के लिए मुसीबत बन गई है। छात्रों ने 15 जून की अंतिम तिथि को लोकवाणी केंद्र से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दूसरी किस्त की 46250 रुपये फीस ऑनलाइन स्थानांतरित की थी। इनमें से कई छात्रों का पैसा अभी तक विश्वविद्यालय के संबंधित खाते में नहीं पहुंचा है। फीस की रसीद न निकलने से कॉलेज में छात्रों को दाखिल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



कमालगंज के महरूपुर राबी निवासी शिवम पाल ने बताया कि उन्होंने 15 जून को कमालगंज रेलवे रोड स्थित एक लोकवाणी केंद्र से 46 हजार 250 रुपये फीस रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के खाते में स्थानांतरित कराई। उनके खाते से धनराशि भी निकल गई। लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर फीस जमा होना अपडेट नहीं हुआ। वेबसाइट पर उनकी फीस नॉट सबमिटेड लिखकर आ रहा है।


लोकवाणी केंद्र संचालक धीरेश ने बताया कि उन्होंने कस्टमर केयर से बात की तो बताया गया कि ट्रांजेक्शन फेल हुआ होगा। 72 घंटे में पैसा वापस आ जायेगा। कन्नौज आदि में भी कई छात्रों का फीस ट्रांजेक्शन फेल हुआ है।
विज्ञापन



छात्र शिवम पाल ने मंगलवार को आवंटित महाविद्यालय आरपी कॉलेज के प्राचार्य से भी संपर्क किया। छात्र ने बताया कि वह बरेली विश्वविद्यालय के सूचना सेल के फोन नंबर 6397994838 व राज्य समन्वयक के मोबाइल 6397994837 पर बराबर कॉल कर रहा है, लेकिन दो दिन से फोन बराबर व्यस्त बता रहा है। सही जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



खाते में नहीं पहुंची आनलाइन फीस, छात्रों का दाखिला रुका

छात्रों के बैंक खाते से धनराशि निकल गई पर विवि नहीं पहुंची फीस

दाखिले के लिए कालेजों के चक्कर लगा रहे छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें