फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा स्नान करने गईं मां समेत दो बेटियां डूबीं, महिला का शव मिला

Tue, 18 Jun 2019 12:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मां व दो बेटी गंगा में डूबीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को गंगा स्नान करने गईं मां व दो बेटी गंगा में डूब गईं। इस घटना से पूरे जिले में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों से दोनों की तलाश शुरू कराई। काफी खोजबीन के बाद मां का शव मिला है। बेटियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


यह घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव फुला की है। यहां किशनपाल की पत्नी रामकली (56) अपनी बेटी शशि (19) व स्वाति (16) के साथ गांव से करीब छह सौ मीटर की दूरी पर गंगा स्नान करने गई थीं। वहां से वापस घर नहीं पहुंची।

इस पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह रामकली की चप्पलें व लोटा गंगा के किनारे रखा मिला। खोताखोरों ने खोजबीन शुरू की तो रामकली का शव गंगा से बरामद कर लिया गया। शशि व स्वाती की तलाश जारी है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। किशन पाल खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें