फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठन ने डीआईओएस को गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर समस्याएं गिनाईं। उन्होंने सात सूत्री ज्ञापन दिया। डीआईओएस ने समाधान का आश्वासन दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2004 में नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) के तहत कटौती हो रही है।
विज्ञापन



दो साल की कटौती एनपीएस खाते में शो नहीं कर रही है। कटौती की गई धनराशि एनपीएस खाते में जमा कराई जाए। प्राइमरी विद्यालय के शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से किया जाए। इन विद्यालयों के शिक्षकों का सातवें वेतन आयोग का 50 फीसदी अवशेष भुगतान होना है। उसे भी दिया जाए। एमआईसी, प्रेम विद्यालय रैसेपुर, टैगोर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिलावरजंग के प्रबंधक समय से वेतन बिल पेश नहीं करते हैं।


इससे शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं होता है। समय से वेतन बिल मंगवा कर भुगतान किया जाए। लिपिकों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों के वेतन से सामूहिक बीमा की कटौती हो रही है। जबकि इस अवधि की पालिसी नहीं की गई है। शासनादेश के अनुसार कटौती बंद की जाए। 2018-19 में सेवानिवृत्त शिक्षकों की मानदेय पर नियुक्ति हुई थी। उनको मार्च 2019 में हटा दिया गया।
विज्ञापन



उनका तीन माह का मानदेय भुगतान होना है। उसको जल्द दिलाया जाए। डीआईओरएस ने शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कर अवगत कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, जिला मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, निशीत सक्सेना, अवधेश चंद्र, रामगोपाल वर्मा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



शिक्षक संगठन ने डीआईओएस को गिनाई समस्याएं

सात सूत्री ज्ञापन सौंपा, समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें