फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड परीक्षा में नकलची से मिले गैस पेपर के दस पन्ने

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की बीएड परीक्षाएं जिले के तीन केंद्रों पर कराई जा रही हैं। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को एक परीक्षार्थी के पास गेस पेपर के दस पन्ने आंतरिक सचल दल ने पकड़ लिए। परीक्षार्थी को अनुचित साधन प्रयोग में आरोपित कर दिया। यहां अब तक तीन नकलचियों को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन



नकल पर रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय ने सरकारी सहायता प्राप्त तीन महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया। सख्ती के चलते तीनों केंद्रों में लगभग 30 फीसदी छात्र परीक्षा छोड़ चुके हैं। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को 11 से 2 बजे की पाली में कमरा नंबर 8 में प्राचार्य डॉ. मुकेश राठौर के नेतृत्व वाले आंतरिक सचल दल ने एक छात्र के पास गेस पेपर के 10 पन्ने पकड़े।


यह छात्र श्री बाबू सिंह डिग्री कॉलेज नवाबगंज में अध्ययनरत है और हरदोई का मूल निवासी है। सचल दल में डॉ. विनीता वर्मा, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी भी शामिल रहे। परीक्षा केंद्र पर दस मई से चल रही बीएड परीक्षा में यह तीसरा नकलची पकड़ा गया है।
विज्ञापन



मंगलवार को बीएड प्रथम वर्ष के अंतिम प्रश्न पत्र इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में तीनों केंद्रों पर पंजीकृत 985 छात्रों में 686 ही शामिल हुए, 199 अनुपस्थित हो गए। डीएन कॉलेज फतेहगढ़ परीक्षा केंद्र पर मेजर एसडी सिंह महाविद्यालय मोहम्मदाबाद के 153 में 58, बाबू सिंह डिग्री कॉलेज नवाबगंज के 52 में 12, मेजर एसडी सिंह महिला के 33 में 04, पीडी महिला कॉलेज फतेहगढ़ के 91 में 4, बाबू सिंह महिला डिग्री कॉलेज नवाबगंज के 11 में 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


परीक्षा सहायक आशुतोष पांडेय ने व्यवस्था की। भारतीय महाविद्यालय केंद्र पर 253 में 69 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। बाबू सिंह डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ के 99 में 39, कृष्णा देवी बालिका महाविद्यालय खंदिया के 46 में 14, सिटी पब्लिक के 14 में 2, सिटी पब्लिक महिला के 7 में 2, छविनाथ सिंह डिग्री कॉलेज मोहम्मदाबाद के 31 में 1, रविनाथ सिंह महाविद्यालय मानिकपुर के 23 में 5 परीक्षा अनुपस्थित रहे।


प्राचार्य डॉ. रमन प्रकाश, डॉ. आलोक गुप्ता व डॉ. समीर गुप्ता के सचल दल ने तलाशी ली। आरपी महाविद्यालय कमालगंज परीक्षा केंद्र पर 292 में 48 छात्र गैरहाजिर रहे। पुत्तूलाल मेमोरियल डिग्री कॉलेज जहानगंज के 43 में 25, महाराजा हरिश्चन्द्र कॉलेज के 85 में 8, सागर सिंह सोमबती महाविद्यालय बहोरिकपुर के 22 में 2, गजराज सिंह महाविद्यालय टिलियां के 60 में 5, वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय के 45 में 8 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।


आरपी कॉलेज कमालगंज के सभी 33 व महेश दुबे अपूर्वा महाविद्यालय के सभी 4 छात्रों ने परीक्षा दी। सहायक केंद्राध्यक्ष डॉ. एसआर सिंह, डॉ. एपी चौरसिया, डॉ. केके सिंह के निर्देशन में तलाशी अभियान चला। परीक्षा सहायक विशाल वर्मा, करुणेश पांडेय ने व्यवस्था की।


बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 13 मई को कई छात्रों का द्वितीय प्रश्न पत्र शिक्षा के सामाजिक परिप्रेक्ष्य का पेपर विश्वविद्यालय स्कीम के भ्रम से छूट गया था। छूटे हुए छात्र बुधवार को सुबह 7 से 10 बजे की पाली में यह पेपर दे सकेंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र का दूसरा सेट विश्वविद्यालय ने उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन



बीएड परीक्षा में नकलची से मिले गेस पेपर

डीएन कॉलेज में अब तक तीन परीक्षार्थियों के खिलाफ नकल में की गई कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें