फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अभाव में जानकारी को भटकते रहे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
यू-डायस प्रपत्र भरवाने के प्रशिक्षण के नाम पर दूसरे दिन भी खिलवाड़ हुआ। एनपीआरसी को बुलाकर प्रपत्र भरने को बांट दिए गए। इससे कई शिक्षक यू डायस को किस प्रकार भरा जाएगा, इसकी जानकारी करने को भटकते रहे। उनको ठीक से जानकारी देने वाला कोई नजर नहीं आया। इससे परेशान होकर एनपीआरसी वहां से चले गए।
विज्ञापन



सरकारी, प्राइवेट व अनुदानित इंटरमीडिएट, प्राइमरी व जूनियर स्कूलों के यू-डायस प्रपत्र भरने हैं। इसमें स्कूल का पूरा विवरण अंकित किया जाना है। जो ऑनलाइन किया जाएगा। इसको भरने का प्रशिक्षण दिए जाने को समय से विभाग में बजट आ गया था। विभागीय अधिकारियों ने प्रशिक्षण शुरू नहीं कराया।


जब शासन ने यू-डायस की रिपोर्ट ऑन लाइन करने के फरमान दिया तो विभागीय अधिकारियों ने आनन फानन में प्रशिक्षण के नाम पर यू-डायस प्रपत्र शिक्षकों को बांटने शुरू कर दिए। प्रशिक्षण का धनराशि बीआरसी खाते में भेज दी। सोमवार को अव्यवस्था होने से मंगलवार को शिक्षकों को बजाय एनपीआरसी को बुलवाया गया। उनको प्रशिक्षण देने की बजाय यू-डायस प्रपत्र भरने को थमा दिए गए।
विज्ञापन



मोहम्मदाबाद ब्लाक के कुछ एनपीआरसी को प्रपत्र भरवाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य एनपीआरसी को प्रपत्र भरवाने की कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ बिंदुओं के कालम में क्या भरा जाएगा। इसकी जानकारी करने के लिए कई एनपीआरसी इधर से उधर भटकते रहे, लेकिन उनको ठीक से जानकारी देने वाला कोई नहीं था। इससे वह यू-डायस प्रपत्र लेकर चले गए।
विज्ञापन



प्रशिक्षण के अभाव में जानकारी को भटकते रहे शिक्षक

समय से बजट आने के बाद भी नहीं कराया गया प्रशिक्षण

अव्यवस्था के कारण एनपीआरसी बुुलाकर बांटे गए प्रपत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें