फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फाल्ट से 70 गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी लाइन में आए फाल्ट से जहानगंज क्षेत्र के करीब 70 गांवों की बिजली गुल हो गई। रात भर गायब रहने के बाद दूसरे दिन देर शाम बिजली चालू हो सकी। आए दिन फाल्टों से बिजली गुल रहने से फसल में पानी लगाने की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन



जहानगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में शनिवार रात करीब 9 बजे फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र में चलने वाले सभी फीडर बंद हो गए और कसबा व गांवों की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली बंद रहने के बाद रविवार सुबह एसएसओ ने इसकी जानकारी एसडीओ रघुनाथ को दी।


उन्होंने जेई मासूम अली व लाइनमैन को फाल्ट खोजने में लगाया। लाइन में फाल्ट मिलने पर उसको ठीक करने के बाद रविवार देर शाम बिजली चालू की गई। आए दिन 33 व 11 केवी लाइन में फाल्ट आने से बिजली कई घंटों गुल रहती है। इससे किसान खतों में खड़ी फसलों में पानी न लगा पाने के कारण परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन



33 केवी लाइन में फाल्ट से 70 गांवों की बिजली गुल

रात गई बिजली दूसरे दिन देर शाम हो सकी चालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें