फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बाजार में गोली चलने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ पुराने जिला अस्पताल गेट के सामने दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई। एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारी के गोली लगने की बात कही गई। पुलिस की छानबीन में कर्मचारी को गोली लगने की बात झूठी निकली। पुलिस कर्मचरी व मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी अरविंद कुमार पाल का पुराने जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि शनिवार शाम को बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक उनकी दुकान के सामने से फायरिंग करते हुए निकले।

इससे उनके कर्मचारी संजीव कटियार निवासी बजरिया अलीगंज फतेहगढ़ की जांघ से एक गोली रगड़ कर निकल गई। सीओ सिटी रामलखन सरोज, कोतवाली प्रभारी अजय नरायन सिंह व यूपी 100 मौके पर पहुंची। पूछताछ में वहां मौजूद लोगों ने गोली चलने की पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस को मेडिकल स्टोर के काउंटर पर गोली की रगड़ का निशान मिला। मेडिकल स्टोर संचालक संजय ने बताया कि वह और उनका कर्मचारी मेडिकल स्टोर पर बैठे थे। तभी बाइक सवार युवकों ने गोली चलाई। जो कि उनके कर्मचारी संजीव कटियार के जांघ से रगड़ कर निकल गई।

संजीव कटियार को पुलिस कोतवाली ले आई और उससे गहनता से पूछताछ की। जिस स्थान पर गोली रगड़ने की बात बताई जा रही थी। वहां पर पैंट में कोई निशान नहीं था। पुलिस के सवालों में संजीव कटियार उलझ गए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

तभी मेडिकल स्टोर संचालक अरविंद और संजय कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने संजय को भी पूछताछ के लिए बैठा लिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी नेता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने संजय को कोतवाली में बैठाने पर आपत्ति जताई।

मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने संजीव कटियार को मेडिकल कराने के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। कोतवाल अजय नरायन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ अरविंद पाल ने तहरीर दी है।

फायरिंग की घटना सही है, लेकिन मेडिकल स्टोर कर्मचारी संजीव कटियार के गोली रगड़ कर निकलने की घटना झूठी पाई गई। इससे हकीकत जानने को मेडिकल संचालक संजय से भी पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में गोली के निशान की पुष्टि नहीं हुई है।

फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी प्रदीप कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि वह डेकोरेशन का काम करता है। उन्होंने मोहल्ले के एक व्यक्ति के यहां 21 मई को भंडारा हुआ था। इसमें डेकोरेशन का काम किया था। इसका भुगतान नहीं हुआ था।

भुगतान मांगने पर शनिवार को उसको घर बुलाया गया। जब वह भुगतान लेने घर गया तो उसको बंधक बनाकर पीटा गया। कोतवाल अजय नरायन सिंह ने बताया कि प्रदीप को मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिन दहाड़े बाजार में गोली चलने से मची भगदड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें