फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा में पेयजल का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में दो दिन से पेयजल संकट चल रहा है। कालोनी में लगे नलकूप की मोटर फुंकने से पानी की आपूर्ति बाधित है। मंगलवार देर रात तक मोटर ठीक कर आपूर्ति शुरू करने का पालिकाकर्मी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी हैवतपुर गढ़िया में लगे नलकूप की मोटर रविवार सुबह फुंक गई थी। इसके चलते पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पानी न आने से कालोनीवासी हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हुए। मोटर फुंकने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन ने दो टैंकर पानी के कांशीराम कालोनी भिजवाए, लेकिन ये टैंकर नाकाफी साबित हुए।

कालोनी की आबादी लगभग पांच हजार से ज्यादा है। हालांकि टैंकरों से पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कालोनी के रहने वाले अशोक कुमार, पप्पू, रामकिशन, जाहिद, जीशान, रामलखन और उमेश राठौर आदि का कहना है कि कालोनी में लगे नलकूप की मोटर आए दिन फुंक जाती है। इससे पेयजल की दिक्कत होती है। उन्होंने मोटर बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस संबंध में जलकल विभाग के लिपिक सप्पू वर्मा ने बताया कि नलकूप की मोटर फुंक गई है। उसे ठीक कराने का काम चल रहा है। अभी टैंकरों से कांशीराम कालोनी में पानी की सप्लाई कराई जा रही है। मंगलवार तक मोटर ठीक कराकर देर शाम तक पानी की सप्लाई चालू करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें