फर्रुखाबाद। इंडियन पोटैटो ग्रोबर एंड एक्सपोर्टर सोसाइटी की बैठक में फर्रुखाबाद समेत पांच जिलों में आलू आधारित उद्योग लगाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आलू पर छाई मंदी को लेकर सरकार से इस ओर ध्यान देेने की मांग की गई।
इंडियन पोटैटो ग्रोबर एंड एक्सपोर्टर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ और कानपुर में आलू आधारित उद्योग लगाने के लिए पांच करोड़ का अनुदान ग्रीन योजना के तहत देगी। इसके साथ ही राज्य सरकार अन्य सहूलियतें मुहैया कराएगी। आलू की गिर रही कीमतों पर आलू किसानों ने चिंता जताई।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक कटियार ने कहा कि आलू की सस्ती कीमत को लेकर सरकार भी चिंतित है। प्रदेश में आपरेशन ग्रीन चलाने के लिए बीते दिनों हुई बैठक में गहनता से चर्चा की गई। अजय गंगवार, रामकिशन, अरविंद राजपूत, भगवान सिंह गंगवार, राजू गुप्ता, गिरीशचंद्र द्विवेदी और संजय कटियार आदि मौजूद रहे।