फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास सर्जिकल को सीएमओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में शामिल दास सर्जिकल होम को इलाज बंद करने पर सीएमओ ने नोटिस जारी किया है। गांव कटरी धर्मपुर निवासी आयुष्मान लाभार्थी कृष्णा देवी को पति मुनेश्वर ने मंगलवार को दास सर्जिकल होम में भर्ती कराया था। डॉ. महेंद्र मोहन दास ने 28 नवंबर को ऑपरेशन कर दिया गया। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके इलाज का पैकेज उनके अस्पताल में नहीं है।
विज्ञापन


इस उन्होंने कहा कि इनके इलाज का पैसा देना पड़ेगा। पैसा न देने पर उन्होंने इलाज बंद कर दिया था। मामला सीएमओ तक पहुंचने के बाद उन्होंने मरीज को वहां से रेफर करवा दिया था। बुधवार को इसी मामले को लेकर जिलाधिकारी ने सीएमओ को फटकार लगाई थी। गुरुवार को सीएमओ ने दास सर्जिकल होम को नोटिस जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर आयुष्मान अभय प्रताप सिंह ने बताया कि दास सर्जिकल होम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीएम के आदेशानुसार चेतावनी भी दी गई है। स्पष्टीकरण नहीं आने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें