फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 करोड़ से कायमगंज क्षेत्र की सुधरेगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम के कायमगंज खंड कार्यालय क्षेत्र के कसबा और ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार कर मुख्य अभियंता को भेजी गई है। इसमें तीन नए विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण, पुराने विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, कसबा में बंच कंडक्टर डलवाने व दो उपकेंद्रों की नई 33 केवी लाइन बनवाने समेत अन्य कई काम शामिल किए गए हैं। एमडी कार्यालय से अनुमोदन मिलने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


विद्युत वितरण निगम ने कायमगंज खंड के कंपिल, शमसाबाद, नवाबगंज, संकिसा व कायमगंज कस्बा की बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने को एक्सईएन ने करीब 19 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की है। इसको मुख्य अभियंता कानपुर के पास भेजा है। वहां से एमडी के पास आगरा भेजी जाएगी। एमडी का अनुमोदन मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा। एक्सईएन जीएस कशेरवाल ने बताया कि कार्ययोजना बनाकर भेज दी गई है।

इन कामों के लिए बनाई गई कार्ययोजना
सुल्तानपुर खरैटा, शुकुरुल्लापुर और अचरा में नए विद्युत उपकेंद्र बनवाए जाएंगे। हजियांपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन से जोड़कर चलाई जा रही है। साहबगंज विद्युत उपकेंद्र को भूड़नगरिया उपकेंद्र की 33केवी लाइन से जोड़ कर चलाया जा रहा है। इससे 33 केवी लाइन में फाल्ट आने पर चारों उपकेंद्र बंद हो जाते हैं। इस समस्या से निजात को हजियांपुर और साहबगंज उपकेंद्र की अलग से 33केवी लाइन बनवाई जाएगी। करीब 50 किलोमीटर की जर्जर 11 केवी लाइन को बदला जाएगा। नवाबगंज व साहबगंज विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। नवाबगंज, अचरा व सिवारा में बंच कंडक्टर लाइन डलवाने का काम कराया जाएगा। इसके अलावा 25 केवी, 63 केवी और 100 केवी ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें