फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सामने शिकायत करने आई महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शिकायत करने आई ब्लाक मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया की महिला डीएम के सामने बेहोश हो गई। आनन फानन में कर्मचारी पानी डालकर उसे होश में लाए। डीएम ने तत्काल महिला की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान 282 शिकायतें आईं जिनमें से 35 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान शुरू किया गया। करथिया गांव की रजनी देवी ने शिकायत करते हुए कहा कि उसके पट्टे की जमीन पर दबंग कब्जा किए हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। प्रार्थना पत्र देकर जब वह जाने लगी तभी बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके चेहरे पर पानी डालकर होश में लाया गया। हिसामपुर की सीमा देवी ने पीएम आवास दिलाने की मांग की। मदनपुर के विनोद ने गांव में गैर मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूल की जांच कराने की फरियाद लगाई।

बीसलपुर बांगर के रमाशंकर ने जानमाल की धमकी दिए जाने, रठौरा की अर्चना ने नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये रिश्तेदारों द्वारा ठगने और रठौरा गांव की रामसोनी ने विरासत में नाम दर्ज कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। भखरामऊ के इंद्र कुमार ने खेत की पैमाइश कराए जाने और खडिय़ाई मोहल्ला के गिरीश चतुर्वेदी ने मस्जिद के सामने टूटे जाल को बदलवाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अमित आसेरी, तहसीलदार प्रदीप सिंह और परियोजना अधिकारी जय विजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर चले गए गन्ना निरीक्षक
संपूर्ण समाधान दिवस को अधिकारी कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जिले के गन्ना निरीक्षक समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनने के बजाय रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर चले गए। अमृतपुर तहसील में पिथनापुर के वीरेश सिंह ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि खतौनी देने के बावजूद गन्ना पर्ची नहीं दी जा रही है। एसडीएम ने गन्ना निरीक्षक जयप्रकाश राजपूत को बुलाया तो पता चला कि वह हस्ताक्षर कर चले गए हैं। एसडीएम ने उनसे स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। समधान दिवस पर 78 प्रार्थना पत्रों में 20 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। इस मौके पर सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी, खंड शिक्षाधिकारी शिवशंकर मौर्य, एसडीओ विद्युत शरद प्रताप, डॉ. प्रमित राजपूत और एडीओ पंचायत अजीत पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें