फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा विद्यालय में सीसीटीवी लगवाने को नियम को ताख पर लिया गया कुटेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा बैंक के माध्यम से लगवाने की कवायद चल रही है। लेखाकार ने नियमों को ताक पर रखकर कोटेशन लेकर बीएसए के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक भेज दिया। डीसी बालिका शिक्षा ने कोटेशन के बारे में जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरा लगवाने के राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ ने आदेश दिए हैं। प्रत्येक विद्यालय में आठ-आठ सीसीटीवी कैमरा लगने हैं। इसका बजट न होने से सीसीटीवी कैमरा बैंक के माध्यम से लगवाने की विभागीय अधिकारियों ने कवायद शुरू की है। सर्व शिक्षा विभाग के लेखाकार ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने का कोटेशन एक फर्म से चुपचाप ले लिया और बीएसए के माध्यम से बजट बनाकर बैंक को भेज दिया। जबकि खरीदारी करने के लिए जैम पोर्टल पर कोटेशन मांगे जाने का आदेश है। लेखाकार ने जैम पोर्टल से कोटेशन नहीं लिया और न ही कोटेशन लिए जाने की जानकारी डीसी बालिका शिक्षा सरिता त्रिवेदी को दी गई।

सरिता त्रिवेदी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कोटेशन संबंधी पत्रावली उनके पास नहीं आई है। उनको इसकी जानकारी तक नहीं है। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजेश मिश्रा ने बताया कि कोटेशन जैम पोर्टल पर लिए जाने के आदेश हैं। यदि लेखाकार ने जैम पोर्टल से कोटेशन नहीं लिया है तो गलत किया गया। इस संबंध में लेखाकार से जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें