फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलेंगे जिले के दो खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के दो खिलाड़ी दीन दयाल उपाध्याय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। दोनों ही खिलाड़ी सोमवार देर शाम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार से वहां पर मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन


मुरादाबाद में पांच दिसंबर से दीन दयाल उपाध्याय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हो रही है। जिले के दो खिलाड़ियों अथक पटेल और सूर्या सिंह का चयन हुआ है। दोनों ही खिलाड़ी सोमवार देर शाम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि दोनों का ही चयन 26 नवंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल के आधार पर हुआ था। इसमें 59 किलोग्राम भार वर्ग के अथक ने अपनी बाउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट जीत दर्ज की थी। वहीं, 75 किलोग्राम भार वर्ग में कोई अन्य खिलाड़ी ही नहीं था। इससे सूर्या को सीधे स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिल गया।

दोनों ही खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी के नेशनल में ले चुके हैं हिस्सा
अथक और सूर्या दोनों दोस्त हैं। दोनों ही खिलाड़ी इससे पहले इंटर यूनिवर्सिटी की नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं। महाराष्ट्र में 2017 में हुई एक चैंपियनशिप में अथक ने गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके अलावा सूर्या ने कुरुक्षेत्र में हुई इंटर यूनिवर्सिटी में हिस्सा लिया था। हालांकि इसमें वह मेडल नहीं जीत पाए थे।
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ी किक बॉक्सिंग के भी माहिर
अथक और सूर्या किक बॉक्सिंग में भी माहिर हैं। सूर्या ने पिछले साल गुवाहाटी में हुई नेशनल ओपन चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता था। वहीं, अथक इस समय किक बॉक्सिंग की कोचिंग दे रहे हैं। साथ ही वह किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला सचिव भी हैं।


हमारे दो खिलाड़ियों का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह सोमवार को रवाना हो गए हैं। हमें उम्मीद है वह वहां अच्छा प्रदर्शन करके नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेंगे। - अल्पना शर्मा, बॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें