फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पैक्टर ने संकिसा के मेडिकल स्टोर पर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संकिसा में रविवार को बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा आ रहे हैं। इसी के चलते शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने संकिसा व उसके आसपास के क्षेत्र मोहम्मदाबाद व मुरहास में संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच की। संकिसा में जनता मेडिकल स्टोर पर ना ही फार्मासिस्ट मौजूद था और ना ही वहां पर फ्रिज रखा मिला। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया है। आसपास के दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद व मुरहास कन्हैया में भी दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही जगह अन्य मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर चले गए। ड्रग इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि संकिसा बौद्ध स्थल के पास किसी तरह की नशीली दवाएं ना बिक रही हों। बाहर से आने वाले लोगों को गलत दवाएं ना दी जाएं। इसी को देखते जांच की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें