फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी ने 500 बीघा जमीन काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर(फर्रुखाबाद)। तहसील क्षेत्र के दो गांव भाऊपुर चौरासी व हरसिंह कायस्थ में गंगा नदी की कटान जारी है। अब तक करीब 500 बीघा फसल नष्ट हो चुकी है। इससे किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी से भी कई बार शिकायत की गई है, इसके बावजूद कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन


अमृतपुर क्षेत्र में गंगा नदी भाऊपुर चौरासी व हरसिंहपुर कायस्थ गांव के बीच से निकलती है। दोनों ही गांव से नदी की दूरी करीब 50 मीटर है। इस वर्ष जब से गंगा नदी में बाढ़ आई है तब से ही दोनों गांव में कटान जारी है। हाल ही में नदी के कटान से दोनों गांव की करीब 500 बीघा जमीन कट गई। इससे गन्ने व धान की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी से कई बार इस विषय में तहसील दिवस आदि में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

ग्रामीण रामप्रकाश, ध्यानपाल, रामउजागर, हेतराम, आशाराम, विनोद कुमार आदि ने बताया कि जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो दोनों गांव भी कट जाएंगे। इस विषय में सिंचाई विभाग एक्सईएन सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हरसिंहपुर कायस्थ गांव के लिए परियोजना बनाई गई है। हाल ही में एसडीएम के आदेश पर वहां पर बल्ली पाइलिंग की गई थी। आगे के काम के लिए हमारे पास बजट नहीं है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
हमने वहां पर बल्लीपाइलिंग करवाई थी, लेकिन उससे कटान नहीं रुकी है। एक्सईएन सिंचाई से बात कर आगे की रिपोर्ट मांगी गई है। जल्दी ही कटान रोकने के प्रयास किए जाएंगे। - ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम, अमृतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें