फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर चौबीस घंटे मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिवाली पर नगर पालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र के लोगों को चौबीस घंटे पानी मिलेगा। दिन में तीन बार साफ-सफाई होगी। पानी के टैंकर भी तैयार रखे जाएंगे और शहर क्षेत्र में जगह-जगह चूने का छिड़काव भी होगा। पालिकाध्यक्ष ने मातहतों को दिवाली पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था के लिए करीब 700 से ज्यादा कर्मचारियों की फौज है। आम दिनों में नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डों में सुबह शाम पानी की सप्लाई की जाती है और दिन में एक बार ही सफाई होती है। दिवाली पर पूरे दिन फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ युग्म नगरों में पानी की सप्लाई की जाएगी। शहर क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने सीएसआई केपी सिंह को निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर दिन में तीन बार साफ-सफाई करवाएं। नगर पालिका क्षेत्र में चूने का छिड़काव भी कराया जाए। जहां पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पाती है, वहां पानी के टैंकर भिजवाए जाएंगे। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी पानी के टैंकर भरवाकर रखे जाएं। प्रकाश व्यवस्था भी फिट रखी जाए।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिवाली पर शहरवासियों की सुविधा का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए उन्होंने मातहतों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। गंदगी किसी भी हाल में नहीं रहने दी जाएगी। दिवाली पर वह खुद इसका जायजा भी लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें