फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के बेटे का 'सियासी कपट', फर्जी दस्तावेज से जीती थी 'चुनावी जंग'

Mon, 05 Nov 2018 09:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी सपा नेता के नाबालिग पुत्र ने 2010 में फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर चुनाव जीत लिया। गांव के फौजी ने मुकदमा दर्ज कराया था। वांछित को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


गांव रुटौल निवासी सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र अर्जुन सिंह अपने गांव से 2010 में प्रधान पद का चुनाव लड़ा और जीत गया। गांव के फौजी प्रदीप यादव, जिनकी दो वर्ष पहले ड्यूटी के दौरान डेंगू से मौत हो चुकी है।

उन्होंने 2012 में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि अर्जुन सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। वह नाबालिग है और कोई नाबालिग चुनाव नहीं लड़ सकता है। 2012 से इस मुकदमे में अर्जुन सिंह न्यायालय से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उनके घर नोटिस चस्पा किया जा चुका था। कुर्की का नोटिस होने वाला था। कोतवाल जसवंत सिंह व चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने सोमवार को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें