फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुख्सार, इस्लीम, प्रिया व बुद्धपाल बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में 33वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्राथमिक स्तर पर व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालिका वर्ग में रुख्सार, बालक वर्ग में इस्लीम, उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में प्रिया और बालक वर्ग में बुद्धपाल ने जीती। सांसद मुकेश राजपूत और सीडीओ अपूर्वा दुबे ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन


शनिवार को समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने किया। प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में इस्लीम, सुमित, शांति स्वरूप, बालिका वर्ग में रुख्सार, नंदिनी, शिवानी, लंबी कूद बालक वर्ग में अभिषेक, शनि, शांतिस्वरूप, बालिका वर्ग में मालती, पायल, शोभा ने क्रमश: पहला, दूसरा और स्थान पाया। कबड्डी बालक वर्ग में नवाबगंज, बालिका वर्ग में मोहम्मदाबाद, खो-खो बालक वर्ग में शमसाबाद और बालिका वर्ग में शमसाबाद की टीम विजेता रही।

जूनियर स्तर खेलकूद 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बुद्धपाल, गोविंद, अनवर, बालिका वर्ग में रेखा, कहकशा बानो, प्रिया, 600 मीटर दौड़ में गोविंद, आशिक, सौरभ, बालिका वर्ग में प्रिया, रेनू, अंशिका, लंबी कूद बालक में अनवर, सौरभ, रोहित, बालिका में कहकशा बानो, रेखा और प्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर योगासन प्रतियोगिता में शमसाबाद और जिम्नास्टिक में मोहम्मदाबाद की टीम जीती।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद मुकेेश राजपूत, सीडीओ अपूर्वा दुबे और बीएसए राम सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाफजाई की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुशवाहा ने किया। निर्णायक मंडल में बीईओ ललित मोहन, शिवशंकर मौर्य, सोमवीर सिंह, वेगीश गोयल, संजीव द्विवेदी, सौरभ शर्मा, योगेश शुक्ल और विवेक सोनकर शामिल रहे। इस अवसर पर संजीव कटियार, शिक्षक नेता भूपेश पाठक, विजयबहादुर यादव, राजीव यादव, संजय तिवारी और विश्राम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें