फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बीएसए रामसिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ने बालक व बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। विजयी खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर संजय शुक्ल ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहन ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय, अंशू ने तृतीय, 50 मीटर दौड़ में मोहन ने प्रथम, विकास ने द्वितीय, पंकज ने तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सौरभ ने प्रथम, करन यादव ने द्वितीय, इंजमान ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में विकास ने प्रथम, अजल ने द्वितीय, इंजमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कटरी धर्मपुर विजेता और प्राथमिक विद्यालय अजमतपुर उपविजेता रहा। खोखो में प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ विजेता और प्राथमिक विद्यालय जैतपुर उपविजेता रहा।

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नंदिनी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय, संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ में नंदिनी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय, काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में नंदिनी ने प्रथम, मालती ने द्वितीय, काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम और अनुष्का को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। खोखो में प्राथमिक विद्यालय जैतपुर की छात्राओं की टीम विजेता और प्राथमिक विद्यालय अमेठी जदीद की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय नगला पजाबा की टीम विजेता और प्राथमिक विद्यालय कटरी धर्मपुर की टीम उपविजेता रही। संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, कुलदीप यादव, अतुल कटियार, अरुण यादव, सौरभ शर्मा, पुष्कर मिश्रा, अभिषेक कुमार, विनोद कुमार, सुरजीत वर्मा, नानक चंद्र, जितेंद्र, वर्मा, प्रदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग : 100 मीटर दौड़ में गौतम अव्वल
जूनियर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं की बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गौतम ने प्रथम, अनस ने द्वितीय, जितेंद्र ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम, आशू ने द्वितीय और रोशनी ने तृतीय स्थान पाया। 200 मीटर बालक वर्ग में औरंगजेब ने प्रथम, अजीम ने द्वितीय, जितेंद्र ने तृतीय स्थान, बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम, रुचि राजपूत ने द्वितीय और रोशनी ने तृतीय स्थान पाया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनिल ने प्रथम, औरंगजेब ने द्वितीय, जितेंद्र ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। लोकगीत में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौन विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय उमेठी जदीद की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें